फरीदाबाद में ट्राला चालक को झपकी आने से बड़ा हादसा हो गया। ट्राला ने स्कूल बस व कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और तीन लोग घायल हो गए। सेक्टर-21सी रेड लाइट पर बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सेक्टर-46 आईसर स्कूल की बस टक्कर लगने से घूमकर पिकअप से टकराई। कार सवार महिला की मौत, पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है। बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस का चालक अमान सिंह, हेल्पर मिथुन व महिला अटेंडेंट भारती घायल हैं।