फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाल्मीकि पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से आरडब्ल्यूए महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद-1 के संयुक्त तत्वावधान में वाल्मीकि पार्क, महावीर नगर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

रोटरी क्लब के प्रधान अनिल बहल ने कहा कि एक पेड़ अनेक जीवन का आधार होता है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आरडब्ल्यूए प्रधान चरण सिंह सैनी, सचिव योगेश चावला, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद शैफाली सिंगला सहित रोटरी क्लब और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें