फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सावन के स्वागत को तैयार हो रहे शहर के शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारियां अंतिम चरण में, इस बार महीने में पड़ेंगे चार सोमवार
विज्ञापन

हेमलता
बल्लभगढ़। भगवान शिव की आराधना का पवित्र सावन मास बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। सावन के आगमन को लेकर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिरों को संवारा जा रहा है। श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है । बृहस्पतिवार से जिलेभर के मंदिरों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। इस बार सावन 28 अगस्त तक रहेगा और माह में चार सोमवार पड़ेंगे। सावन का पहला सोमवार 3, दूसरा 10, तीसरा 17 और चौथा 24 अगस्त को पड़ेगा।


सावन के पहले सोमवार को सुबह चार बजे से ही शिवालयों के कपाट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और बेर अर्पित कर विधिवत जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन और मंदिर समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों सैनिक कॉलोनी का 21 फीट ऊंचे शिवलिंग वाला प्रसिद्ध शिव मंदिर, अजरौंदा का प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-37, ग्रीनफील्ड, चावला कॉलोनी, राजवाड़ा शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, गीता मंदिर, काली मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर सहित 100 से अधिक मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में दिख रही है रौनक
बाजारों में भी सावन की रौनक दिखाई देने लगी है। भगवा रंग की टी-शर्ट, पजामे, गमछे और कांवड़ यात्रा से जुड़ी पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें