फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुल की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए बृहस्पतिवार को हरियाणा सरकार की क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी, पंचकूला की छह सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने पुल के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच की और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। टीम दो दिन तक बल्लभगढ़ में रहकर विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व आरके अरोड़ा ने किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी और एलिवेटेड पुल का निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को परखा। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की टीम प्रदेश में चल रहे प्रोजेक्टों की गुणवत्ता जांचने का काम करती है। टीम दो दिन तक बल्लभगढ़ में रहकर गुणवत्ता संबंधी जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें