फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुर्गा बिल्डर कॉलोनी की 234 एकड़ विवादित जमीन का होगा सर्वे आधारित सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। दुर्गा बिल्डर कॉलोनी की विवादित लाइसेंस प्राप्त जमीन का अब सर्वे आधारित सीमांकन कराया जाएगा। इसके लिए जिला नगर योजनाकार (योजना) ने सर्वे कार्य में विशेषज्ञता रखने वाली एजेंसियों और फर्मों से कोटेशन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एजेंसियां सार्वजनिक सूचना जारी होने की तारीख से 15 दिन के भीतर अपना प्रस्ताव जमा करा सकती हैं।

जिला नगर योजनाकार की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार यह कार्रवाई ओखला एन्क्लेव प्लॉट होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे एजेंसियों और फर्मों को अपना कोटेशन जिला नगर योजनाकार के कार्यालय में जमा कराना होगा। प्रस्ताव कमरा नंबर 116, भूतल, हुडा कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-12, फरीदाबाद में जमा किए जा सकते हैं। विभाग के अनुसार कोटेशन प्राप्त होने के बाद सर्वे कार्य का विस्तृत दायरा संबंधित एजेंसियों और फर्मों को अलग से बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें