फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लड्डू गोपाल की पोशाक ग्राहकों को कर रहीं आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के लिए पोशाक, झूले और शृंगार का सामान खरीदने के लिए लोग दुकानों का रुख कर रहे हैं। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए इस बार कई नए डिजाइन और रंगों में पोशाकें उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


दुकानों पर पारंपरिक पोशाक के साथ ही आकर्षक कढ़ाई, मोती, गोटा और अन्य सजावटी सामान से तैयार पोशाकें भी देखने को मिल रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक इस बार कुछ अलग और आकर्षक डिजाइन वाली पोशाकों को अधिक पसंद कर रहे हैं। पोशाकों की कीमत करीब एक हजार से 1500 रुपये तक है। इसके साथ ही लड्डू गोपाल के लिए बाजार में कई तरह के खूबसूरत झूले भी उपलब्ध हैं। इनमें लकड़ी, धातु और सजावटी सामग्री से तैयार झूले शामिल हैं। इनकी कीमत डिजाइन, आकार और सजावट के आधार पर अलग-अलग है। अच्छे और आकर्षक झूले करीब चार हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खरीदारी का माहौल लगातार बढ़ रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
जन्माष्टमी को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। लड्डू गोपाल की नई डिजाइन वाली पोशाक और झूलों की मांग लगातार बढ़ रही है।- मुकेश, कारोबारी

इस बार पोशाकों में कई नए रंग और डिजाइन आए हैं। ग्राहक आकर्षक झूले और शृंगार सामग्री भी पसंद कर रहे हैं।- रघुवीर खंडेलवाल, कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें