फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीमका स्टेडियम में लगेगी राजा जैत सिंह की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म बनाने से पहले भूमि पूजन किया गया, जल्द होगा अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नीमका स्टेडियम में राजा जैत सिंह की विशाल प्रतिमा लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाने से पहले भूमि पूजन किया गया। प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब प्लेटफॉर्म बनाने और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने का काम किया जाएगा।



मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राजा जैत सिंह का इतिहास आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का मार्ग दिखाता रहेगा। अपने महापुरुषों और ऐतिहासिक नायकों की विरासत को संजोकर रखना समाज का दायित्व है। इसी उद्देश्य से समाज के प्रमुख लोगों ने नीमका स्थित राजा जैत सिंह स्टेडियम में उनकी पहले से अधिक विशाल और सुंदर प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जनवरी में ही 17 लाख रुपये का चेक प्रतिमा स्थापना के लिए गठित संचालन समिति को सौंप दिया था। अब प्रतिमा का निर्माण पूरा होने के बाद इसे स्थापित करने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी सुंदर बनाया जाएगा। जल्द ही भव्य समारोह आयोजित कर प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन



भूमि पूजन के अवसर पर चौधरी धर्मपाल नागर, चौधरी जय करण नागर, मास्टर भरत सिंह, करण सिंह नंबरदार, राजेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें