फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रॉली बैग में शराब भरकर गुजरात जाने की फिराक में था तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस ने दबोचा, शराब की बोतलें बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ट्रॉली बैग में शराब की बोतलें भरकर बल्लभगढ़ से ट्रेन के जरिये सूरत, गुजरात जाने की फिराक में खड़े एक व्यक्ति को बल्लभगढ़ बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरिकेश निवासी सेक्टर-दो, जिला सूरत, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 25 अगस्त को पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रॉली बैग में अवैध शराब भरकर रेलवे स्टेशन रोड से ट्रेन के माध्यम से सूरत जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हरिकेश को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके तीन ट्रॉली बैग से शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी ले जा चुका है शराब
पूछताछ में सामने आया कि हरिकेश एक दिन पहले फरीदाबाद आया था और उसने अलग-अलग शराब ठेकों से शराब खरीदी थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी फरीदाबाद से शराब खरीदकर गुजरात ले जा चुका है। इस बार भी वह शराब लेकर गुजरात जाने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें