फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष यात्रियों के लिए एक की शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर रोजाना करीब पांच हजार यात्रियों की आवाजाही होती है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब पांच हजार यात्रियों की आवाजाही होती है। चार प्लेटफॉर्म वाले स्टेशन पर यात्रियों की इतनी संख्या के बावजूद केवल एक शौचालय चालू है। यह शौचालय प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर है, जिसकी स्थिति बदहाल पड़ी रहती है। एक ही शौचालय होने के बावजूद उसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं है। वहीं, दिव्यांग यात्रियों के लिए भी अलग शौचालय उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्टेशन के पुनर्विकास के बीच यात्रियों की मूलभूत सुविधा का यह हिस्सा अभी अधूरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को इसी एक शौचालय पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का भी ठहराव होता है ऐसे में यात्रियों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर मौजूद शौचालय के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-तीन की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें