फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मैनेजर की मौत के बाद सड़क बंद होने का बोर्ड लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मंझावली पुल के आगे अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य के कारण हुई अस्पताल के मैनेजर की मौत के बाद प्रशासन ने मार्ग पर सड़क बंद होने का बोर्ड लगा दिया है। चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बावजूद लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से इस रास्ते का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं ।



यह मार्ग फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त प्रोजेक्ट है। हरियाणा की ओर पुल तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश की तरफ करीब चार किलोमीटर सड़क का काम किसानों की आपत्तियों के कारण लंबित है। इसके बावजूद शॉर्टकट के चक्कर में लोग खेतों के बीच बने अस्थायी और ऊबड़-खाबड़ रास्ते का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल बोर्ड लगाने से दुर्घटनाएं नहीं रुकेंगी। प्रशासन को बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जैसे ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें