फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम सभागार में हो गया निजी कार्यक्रम, विभागों को पता ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया था उद्घाटन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अभी नगर निगम को नहीं किया है हैंडओवर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम बल्लभगढ़ सभागार का उद्घाटन अगस्त में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया था। चार महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर निगम को हैंड ओवर नहीं किया गया। इसके बावजूद रविवार को सभागार में एक निजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी जानकारी दोनों विभाग में से किसी के भी अधिकारी को नहीं है कि किसने उस कार्यक्रम की अनुमति दी। यह सभागार 18 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसमें 594 लोगों के बैठने की क्षमता है।


रविवार को हुए कार्यक्रम के बारे में नगर निगम के एक अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि अभी तक उन्होंने हैंडओवर नहीं लिया तो उनकी ओर से अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसलिए उनको नहीं पता की अनुमति किसने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल का कहना है कि अभी उनकी ओर से नगर निगम सभागार को हैंडओवर नहीं किया गया है। अगर उसके अंदर रविवार को कोई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है वह उसकी जानकारी में नहीं है। उनकी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें