फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्भवती महिलाओं के साथ 5 साल तक के बच्चों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से लेकर 20 दिसंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 से 20 दिसंबर तक किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना है। सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 390 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। विशेष टीकाकरण सप्ताह के दौरान पेंटा प्रथम (733), एमआर प्रथम (718), एमआर द्वितीय (689) एवं एफआईसी (515) बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयु वर्ग के अनुसार शून्य से 1 वर्ष (1691), 1 से 2 वर्ष (851) तथा 2 से 5 वर्ष (896) बच्चों को टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त टीडी-10 (753), टीडी-16 (689) तथा 601 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रचना मिश्रा ने आमजन से अपील की है कि वह इस विशेष टीकाकरण सप्ताह के दौरान आगे आकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें तथा पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें