फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़े के ढेर से थैले में लिपटा नवजात मिला, अस्पताल में मृत घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास कूड़े के ढेर में काली पन्नी में लिपटा नवजात का शव मिला। मंगलवार को करीब दो बजे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की नजर पन्नी पर पड़ी।
विज्ञापन

संदेह होने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पन्नी के भीतर नवजात शिशु पाया गया। यह दृश्य देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से प्राथमिक जानकारी जुटाई और बिना देरी किए नवजात को अपने कब्जे में लेकर बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने शिशु की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मृत शिशु एक नवजात बच्ची थी। इसके बाद आवश्यक चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें