फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांवों और शहर में होगा राष्ट्रीय सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के चुनिंदा शहरी और ग्रामीण इलाकों में सितंबर के दौरान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे टीम घरों और प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर रोजगार, आय, कर्ज, प्रवासन और कृषि परिवारों की आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाएगी। इसके लिए शहर के 18 क्षेत्रों और पांच गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


एनएसओ के फरीदाबाद उप-क्षेत्रीय कार्यालय की सहायक निदेशक अग्रिमा रस्तोगी ने बताया कि सितंबर में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), असंगठित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), प्रवासन विवरण सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) और कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें