फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोकल ट्रेनें बंद होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों का सहारा ले रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से एक सितंबर से कुछ ट्रेनों का संचालन बंद होने और कुछ ट्रेनों के ठहराव में बदलाव किए जाने का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। रोजाना नौकरी और काम के सिलसिले में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के पास अब पहले की तरह विकल्प नहीं हैं। समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में यात्री उपलब्ध लंबी दूरी की ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। इससे इन ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।

सुबह के समय स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है। लोकल ट्रेन नहीं मिलने पर यात्री लंबी दूरी की ट्रेनों में सवार हो जाते हैं। ट्रेन के फरीदाबाद पहुंचने पर पहले से मौजूद यात्रियों के साथ इन यात्रियों के जुड़ने से कोच में भीड़ बढ़ जाती है। सीट मिलने में परेशानी होने के साथ यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक यात्री राजकुमार और रामकिशोर का कहना है कि लोकल ट्रेनों के बंद होने से रोजाना आने-जाने की व्यवस्था प्रभावित हुई है। नौकरी और काम पर समय से पहुंचने के लिए मजबूरी में दूसरा विकल्प चुनना पड़ रहा है, जो बहुत महंगा पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त आर्थिक बोझ की वजह से लोग लंबी दूरी की ट्रेनों में ही सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने पर अतिरिक्त भीड़ के कारण पहले की तुलना में सफर अधिक असुविधाजनक हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें