फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में मॉडल ऑपरेशन थिएटर बनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को मिलेगी राहत, सुविधाओं में होगा सुधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में मॉडल ऑपरेशन थिएटर बनाने की योजना तैयार की गई है। इससे डिस्पेंसरियों से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। अस्पताल में इसके लिए मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में ईएसआई हेल्थ केयर ने चिकित्सा अधीक्षक से उपकरण के लिए सूची भी मांगी है।
शहर में सेक्टर-8 में 50 बेड का अस्पताल और 13 डिस्पेंसरियां हैं। मरीजों के लिए अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा तो है, लेकिन, ऑपरेशन की मशीन बेहद पुरानी हो चुकी है। वहीं वर्तमान में सभी सरकारी व निजी अस्पताल में नई तकनीक से ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में छुटपुट ऑपरेशन ही किए जाते हैं। बड़े ऑपरेशन के लिए मरीजों को एनआईटी- 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। जिससे अस्पताल पर मरीजों का भार बढ़ रहा है। ऐसे में सेक्टर-8 स्थित अस्पताल या डिस्पेंसरी स्तर पर ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगे तो स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा। योजना के तहत ऑपरेशन थियेटर को मॉडल बनाया जाएगा।

अस्पताल में उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं। ऑपरेशन थिएटर पुरानी तकनीक का होने की वजह से ऑपरेशन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में लगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की मशीनाें को पहले ही बदला जा चुका हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ईएसआई हेल्थ केयर ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन


वर्जन

ईएसआई अस्पताल में मॉडल ऑपरेशन थियेटर शुरू किया जाएगा। उपकरणों की लिस्ट बनाकर हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन को भेजी जाएगी। सरकार से मंजूरी मिलते ही उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। - डॉ. अनिल मलिक, निदेशक, ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें