फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पिलर से गिरकर हुई थी मजदूर की मौत, कंपनी के अधिकारियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव मोहना के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार की सुबह दो मजदूर 70 फीट की ऊंचाई से गिर गए थे। इसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना छांयसा पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर पंजाब निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गांव मोहना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज बनाया जा रहा है। 19 जुलाई की सुबह उनका बेटा प्रिंस पाल और ओम कार दोनों पिलर पर शटरिंग का काम कर रहे थे। तभी उनके पैरों के नीचे लगी टिन गिर गई और दोनों करीब 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। दोनों को कंपनी की ओर से कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं दिए हुए थे। इसके अलावा कंपनी की ओर से कोई जाल भी नहीं लगाया हुआ था। इस हादसे में प्रिंस पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओम कार का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में थाना छांयसा पुलिस ने एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर राजकुमार, सिविल इंजीनियर अभय, सेफ्टी डिपार्टमेंट मैनेजर, कशिश अहलुवालिया के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें