फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेवाड़ी से चला एसकेएस और सीटू का जत्था पहुंचा फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को होगी हड़ताल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सरकार की मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इस हड़ताल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को 30 जून को रेवाड़ी से चला एसकेएस व सीटू का जत्था शुक्रवार को फरीदाबाद में पहुंचा। हड़ताल में बढ़ चढ़कर शामिल होने के लिए बिजली, नगर निगम, एचएसवीपी, बीएंडआर, सिंचाई,जन स्वास्थ्य, टूरिज्म आदि दर्जनों विभागों में कर्मचारी सभाएं आयोजित की गईं।
कर्मचारी सभाओं के अलावा छायंसा स्थित स्टार वायर व बदरपुर बॉर्डर पर ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के मजदूरों व चालकों ने गेट मीटिंग की।


इस जत्थे में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सीआईटीयू के महासचिव जयभगवान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान करतार सिंह व सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर,उप प्रधान शिव प्रसाद, एएचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, मैकेनिकल वर्कर यूनियन से हितेंद्र शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर संगठन सीटू के राज्य महासचिव जय भगवान ने कर्मचारियों व मजदूरों की सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 9 जुलाई की हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 लेबर कोड्स को समाप्त कर 4 लेबर कोड्स बनाए हैं। उक्त लेबर कोड्स मजदूरों और कर्मचारियों के लिए गुलामी का दस्तावेज हैं। यह हमेशा के लिए स्थाई नौकरी और रोजगार सुरक्षा को खत्म कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें