फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान भवन में दिखेगी औद्योगिक नगरी के इतिहास की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की झलक जल्द विश्व पटल पर दिखाई देगी। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 में बनने वाले विज्ञान भवन में लोग अपने शहर के इतिहास की झलक भी देख सकेंगे। इसके तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने विज्ञान भवन में एक आधुनिक म्यूजियम बनाने की योजना तैयार की है। एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने आर्किटेक्ट को म्यूजियम के प्रस्ताव में विज्ञान भवन के डिजाइन शामिल करने के निर्देश दिए हैं। आर्किटेक्ट की तरफ से सात अप्रैल को होने वाली बैठक में इसका ब्योरा मुख्य प्रशासक को दिया जाएगा।
विज्ञापन

एचएसवीपी की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 में करीब आठ एकड़ जमीन पर विज्ञान भवन का निर्माण किया जाना है। इसकी घोषणा दो साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। सरकार का दावा है कि यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। विज्ञान भवन का निर्माण करने के लिए 378 करोड़ रुपये का एस्टिमेट मंजूरी किया जा चुका है। अब जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
म्यूजियम पूरी तरह से डिजिटल होगा। इसमें इतिहास की पूरी झलक दिखाई देगी। विज्ञान भवन शहर के लिए बड़ी परियोजना है। म्यूजियम किस तरह का होगा, इसकी रूपरेखा आर्किटेक्ट द्वारा तैयार की जा रही है। म्यूजियम वर्चुअल होगा, 3-डी होगा, उसमें तस्वीरों व फिल्म के माध्यम से किस तरह शहर के इतिहास को दिखाया जाएगा, यह सब अभी फाइनल होना बाकी है। एचएसवीपी की तरफ से नियुक्त किए गए आर्किटेक्ट की तरफ से इस बारे में जल्द ही मुख्य प्रशासक के सामने प्रेजेंटेशन दी जाएगी।
विज्ञापन

यह होगी खासियत
एचएसवीपी की योजना के अनुसार विज्ञान भवन में एक बड़ा बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। प्रदर्शनी हॉल के साथ 2500, 1000 व 600 लोगों की क्षमता वाले तीन ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर ऑफिस, रेस्तरां, कैफे, कैंटीन बनाए जाएंगे। बेसमेंट में पार्किंग होगी। इसमें दो हजार से अधिक गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकेंगी। यहां पर शॉपिंग के साथ मनोरंजन आदि के साधन भी विकसित हो सकेंगे। एचएसवीपी ने विज्ञान भवन का डिजाइन व टेंडर डॉक्युमेंट तैयार करने वाले आर्किटेक्ट को हाल ही में एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह बकाया राशि थी। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञान भवन में म्यूजियम बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आर्किटेक्ट को आदेश दिए गए हैं। सात अप्रैल को होने वाली बैठक में इसकी प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद म्यूजियम के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें