फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आंधी से गर्मी से मिली राहत, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
फरीदाबाद में सुबह भीषण गर्मी के बाद छाए बादल लेकिन बिन बरसे चले गए । फोटो जोगेंद्र शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में मंगलवार दोपहर अचानक चली धूल भरी आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दिलाई। करीब तीन बजे शुरू हुई तेज आंधी के बाद तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 39 डिग्री से घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अधिक आर्द्रता के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।


मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और हवा नहीं चलने के कारण गर्मी का असर काफी अधिक रहा। वातावरण में आर्द्रता 46 प्रतिशत तक पहुंचने से लोगों के पसीने रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। स्थिति यह रही कि कूलर और पंखों की हवा भी बेअसर नजर आई और लोगों को केवल एयर कंडीशनर से ही राहत मिल सकी। दोपहर करीब तीन बजे आसमान में हल्के बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते ये हवाएं धूल भरी आंधी में बदल गईं। आंधी के दौरान सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई। तेज हवाओं और उड़ती धूल के कारण उन्हें वाहन संतुलित रखने में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर दृश्यता भी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों ने कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकना उचित समझा। करीब एक घंटे तक चली आंधी के बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, हालांकि अधिक नमी के कारण उमस बनी रहने के आसार हैं। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार इस वर्ष पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत कम बारिश होने की संभावना है। उनका कहना है कि हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी कमजोर रहने के कारण मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रह सकता है, जिससे क्षेत्र में गर्मी का असर लंबे समय तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें