फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहावना, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को अब सर्दियों के मौसम का इंतजार है।
विज्ञापन


शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और देर शाम मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें