फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुन्हाना रेंज में अवैध आरा मशीनों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन ने गठित की विशेष समिति, करेगी सील करने की कार्रवाई
विज्ञापन

गुरुदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। वन विभाग ने पुन्हाना रेंज के अंतर्गत अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इस संबंध में वन विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो मौके पर पहुंचकर अवैध आरा मशीनों को सील करने की कार्रवाई करेगी।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पुन्हाना रेंज में अवैध आरा मशीनों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वनरक्षक अधिकारी, पुन्हाना ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दें। इसके तहत 12 और 13 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सुबह 9 बजे सभी नामित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहेंगे। गठित कमेटी में उपवन रक्षिक अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुन्हाना व नूंह रेंज के वन रक्षकों और अन्य कर्मचारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध आरा मशीनों को सील करे और कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के उप वन रक्षिक अधिकारी इदरीश खान ने बताया कि अवैध आरा मशीनों के संचालन से न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। ऐसे में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना विभाग की प्राथमिकता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यदि कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वन विभाग की इस सख्ती से अवैध रूप से आरा मशीन चला रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने विभाग के इस कदम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें