फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डूगेजा गांव में घर में घुसकर मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां । थाना क्षेत्र के डूगेजा गांव में सिंचाई के पानी की पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आरिफ पुत्र इसाक, निवासी डूगेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गेहूं के खेत में सिंचाई के लिए पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव का साकिर अपनी बड़ी गाड़ी (ट्रक) लेकर वहां पहुंचा और फसल की सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइप के ऊपर ट्रक चढ़ाकर खड़ा कर दिया।जब आरिफ ने पाइप के ऊपर से गाड़ी हटाने को कहा तो साकिर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर साकिर ने फोन कर अपने परिवार के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोपित लोग आरिफ के पीछे-पीछे उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर आरिफ को बचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें