फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव से बदलेगा मौसम

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि दिन में तेज धूप ने परेशान किया। मौसम में बदलाव के बीच बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को हुई बारिश का असर मंगलवार सुबह और शाम के मौसम में देखने को मिला। सुबह के समय हल्की ठंडक रहने से लोगों को राहत महसूस हुई। वहीं, शाम को भी तापमान में गिरावट के कारण मौसम कुछ सुहावना रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप से बचने के लिए लोग छायादार स्थानों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बारिश होने पर दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिल सकती है। वहीं, बारिश के बाद सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से मौसम में बदलाव महसूस होने की उम्मीद है। मौसम में आ रहे इस बदलाव के बीच लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की आस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें