फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुठभेड़ में पकड़े इनामी बदमाश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दस हजार के इनामी बदमाश के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पलवल एसटीएफ ने आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ के हवाले कर दिया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
एसटीएफ पलवल प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया सोहना में युवक की हथौड़ों से पीटकर हत्या के मामले में आरोपी भारत को पकड़ा था। पूछताछ में पता लगा दस हजार का इनामी और हत्या में शामिल मनीष अक्सर पल्ला में सीमेंट गोदाम के पास आता रहता है। सूचना पर पुलिस ने रेड कर दी और आरोपी को घेर लिया। मनीष ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए जिसमें से एक गोली एसआई सुनील के सीने में आकर लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण सुनील की जान बच गई। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले से दर्ज एसजीएम नगर थाना में हत्या, पल्ला में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पिस्टल के बल पर बाइक लूटकर भागना चाहता था मनीष
अपने को पुलिस से घिरा देखकर मनीष भाग लिया और सड़क पर भी गोली चलाता रहा। वह किसी राहगीर की बाइक लूटकर फरार होना चाहता था। इधर एसटीएफ टीम ने आरोपी का पीछा नहीं छोड़ा। जिस कारण मनीष को भागने का मौका नहीं मिला। वह करीब 300 मीटर दूर एक गत्ता फैक्टरी में जा घुसा। पलवल के रामनगर निवासी मनीष (27) के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास ,लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में करीब 14 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को घायलावस्था में काबू कर बीके अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें