फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में अभी तक नहीं बना बर्न वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिवाली नजदीक है, लेकिन पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के इलाज के लिए बीके नागरिक अस्पताल में अभी तक बर्न वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है। पहले अस्पताल के दूसरे तल पर बर्न वार्ड बनाया गया था, लेकिन अब उसे डे केयर कैंसर वार्ड में बदल दिया गया है। ऐसे में पटाखों, बिजली की लाइन या गैस सिलिंडर की चपेट में आकर झुलसने वाले मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती करना पड़ रहा है। वहीं गंभीर मरीजों को दिल्ली रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन



दिवाली के दौरान सरकारी और निजी अस्पतालों में झुलसने के 300 से अधिक मामले सामने आते हैं। इनमें कई मरीजों का उपचार ओपीडी में किया जाता है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बर्न वार्ड नहीं होने की वजह से मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया जाता है। जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि बर्न वार्ड बनाने की तैयारी कर ली गई है और इसे जल्द बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें