फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 33 करोड़ से कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 245 कमरों वाला छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित शुक्ला
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से फरीदाबाद के सेक्टर 78 में कामकाजी महिलाओं के लिए 245 कमरों वाला छात्रावास बनाया जाएगा। करीब 33 करोड़ की लागत से बनने वाले इस छात्रावास में करीब 500 महिलाओं को सभी सुविधाएं काफी कम दाम में उपलब्ध करवाई जाएंगी। विभाग का कहना है कि जुलाई में इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। इस माह में सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।
हुडा की तरफ से बनाए जाने वाले इस छात्रावास में लगभग आधी कीमत में रहने की सभी उच्च स्तर की सुविधा मिलेंगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाली महिलाओं से क्या शुल्क लिया जाएगा यह अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही इस पर भी फैसला ले लिया जाएगा लेकिन अन्य स्थानों के मुकाबले काफी कम राशि महिलाओं से ली जाएगी। इसके साथ ही यहां रहने वाली महिलाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सुविधाओं के साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें