फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीमका में कूड़ाघर बनने की आशंका दूर होने पर 84 पाल ने किया मंत्रियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोग अफवाहें फैलाकर विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं: गोयल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र को शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। नीमका गांव पहुंची 84 पाल की सरदारी ने नीमका में कूड़ाघर बनाए जाने की आशंका खत्म होने पर मंत्री विपुल गोयल और मंत्री राजेश नागर का सम्मान किया।

स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहर के समग्र विकास और सुशासन के लिए सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि तिगांव में भी शहरी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। गोयल ने बताया कि कुछ लोग अफवाहें फैलाकर विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका और राजेश नागर का बचपन से आपसी विश्वास रहा है और क्षेत्र के हित के विपरीत कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि नीमका में कूड़ाघर बनाए जाने की अफवाह ऐसे समय में फैलाई गई जब दोनों मंत्री और कई स्थानीय नेता बिहार चुनाव में व्यस्त थे। नागर ने बताया कि जानकारी मिलते ही उन्होंने वहीं से विभागीय अधिकारियों और मंत्री विपुल गोयल से बात कर स्थिति स्पष्ट कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले बड़ी संख्या में 84 पाल की सरदारी नीमका स्थित चबूतरे पर एकत्र हुई और निर्णय लिया कि गांव की जमीन पर विश्वविद्यालय, आईटी हब जैसी संस्थाओं की स्थापना के लिए सरकार से मांग की जाएगी। इसी संबंध में सरदारी ने मंत्री राजेश नागर के साथ मिलकर मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा, जिस पर गोयल ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद सरदारी और क्षेत्रवासियों ने भतोला स्थित राजेश नागर के निवास पर उनका भव्य स्वागत किया, जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें