संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऋषिकेश से पुरी के लिए चलने वाली उत्कल कलिंग एक्सप्रेस सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर करीब 1 घंटा 10 मिनट की देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा 64057 सहित कई अन्य लोकल ट्रेनें भी 30 से 40 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के लगातार निर्धारित समय से देरी से चलने के कारण प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही और यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कोसी कलां, मथुरा, आगरा कैंट और जलगांव आदि जगहों पर जा रहे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठे रहे रहना पड़ा।
यात्री निमेश का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर ट्रेनें समय पर नहीं आ रहीं हैं, जिससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि देरी के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।