अध्यापिकाओं को लाडली द्रोणाचार्य सम्मान
फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान ने रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिगांव में अध्यापिकाओं को लाडली द्रोणाचार्या अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक पवन कुमार ने की।
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हरीशचंद्र आजाद ने बताया कि यह अवार्ड प्रत्येक स्कूल में 10वीं व 12वीं के बच्चों का अच्छा नतीजा लाने पर उनकी अध्यापिकाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु ही इस देश का भविष्य बनाते हैं। ऐसे में हम उन्हें सम्मान देकर स्वयं सम्मानित हो रहे हैं। महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने में अध्यापिकाओं का अहम योगदान है। उनकी दी हुई शिक्षा से ही बेटियां देश, समाज और वंश का नाम रोशन कर रही हैं। मुख्य अतिथि आरडी शर्मा व रेखा शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान लाडलियों के लिये जिस तरह से अवार्ड, पुरस्कार और जागरूकता अभियान के जरिए से समाज को संदेश दे रहा है, उससे यकीन के साथ कह सकते हैं कि वह दिन दूर नही जब देश पूर्णतया कन्याभ्रूण हत्या से मुक्ति पा लेगा। उन्होंने छात्राओं के अच्छे नतीजों के लिये सभी अवार्डी अध्यापिकाओं दीक्षा शर्मा, खुशबू, शिल्पी अग्रवाल, त्रिवेणी शर्मा और प्रधानाचार्या गीता सिंह को शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो