फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे मुनाफे का लालच देकर 8.5 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने बीमा पॉलिसी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज लिया है। सेक्टर-17 निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उनके पास एक युवक का फोन आया। आरोपी ने खुद को जीवन बीमा कार्यालय का प्रतिनिधि बताते हुए बेहतर रिटर्न वाली एक पॉलिसी के बारे में बताया। पॉलिसी पसंद आने पर उसने आरोपी द्वारा बताए खाते में पैसे जमा करा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रीस चौधरी और आशुतोष नाम के लोगों का फोन आया। उन्होंने भी खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर मोटे मुनाफे वाली चार पॉलिसी कर दीं। करीब एक साल बाद भूपेंद्र के पास एक फोन आया। उनसे पॉलिसी रिन्यू कराने के लिए कहा गया। आरोपी ने कहा कि पॉलिसी की किस्त कंपनी की बजाय उनके बताए गए खातों में जमा कराए। इससे कमीशन नहीं देना पड़ेगा। भूपेंद्र बातों में आ गए और बताए खातों में रुपये भेज दिए। थोड़ी पड़ताल के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। तब तक वे साढ़े आठ लाख रुपये गंवा चुके थे।
बिना ओटीपी बताए खाते से 70 हजार निकले
फरीदाबाद। सेक्टर-11डी निवासी धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका सेक्टर-सात में बैंक खाता है। 15 जनवरी को बैंक की तरफ से फोन करके पूछा गया कि आपके द्वारा खाते से रुपयों का लेन-देन हो रहा है। मना करने पर खाता बंद होने का संदेश आया। अगले दिन वे बैंक गए तो पता लगा किसी ने उनके खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। साइबर थाना पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें