फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्लोरीन गैस रिसाव पर 7वीं एनडीआरएफ बटालियन ने की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को एचपीएल एडिटिव्स प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव की रोकथाम एवं बचाव कार्य पर एक मॉक अभ्यास किया। अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपातकाल की स्थिति में अधिकारियों की तत्परता और प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण करना था। 7वीं एनडीआरएफ बठिंडा और फरीदाबाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान उपस्थिति रहे।
विज्ञापन



मॉक अभ्यास के दौरान संयंत्र के भंडारण टैंकों में से एक से नकली क्लोरीन गैस का रिसाव किया गया, जिसने आसपास के क्षेत्रों के लिए संभावित खतरा पैदा कर दिया। एचपीएल और जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई। आसपास के आवासीय इलाकों को खाली करा लिया और प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। निरीक्षक अंकित यादव के नेतृत्व में 7वीं एनडीआरएफ टीम की एक टीम को भी फंसे हुए पीड़ितों को निकालने और गैस रिसाव को आगे फैलने से रोकने के उपकरणों के साथ तैनात किया गया है। अभ्यास के बारे में बोलते हुए 7वी एनडीआरएफ बठिंडा बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी देवेंदर प्रकाश ने कहा, हम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अपनी तैयारियों को बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें