फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन टास्क देकर महिला से 77 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया अकाउंट पर आए मैसेज में मुनाफे का दिया था झांसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-17 निवासी एक महिला को ऑनलाइन टॉस्क देकर 77 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने संबंधित पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



श्रुति जैन ने बताया कि वह सेक्टर-17 में परिवार के साथ रहती है। एक अप्रैल को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज आया। मैसेज में ऑनलाइन टास्क को पूरा करने पर मोटे मुनाफे की बातें लिखी थीं। उसने मैसेज के माध्यम से ही हामी भर दी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम के एक ग्रुप से जोड़ दिया। उसमें पहले से ही कई लोग जुड़े थे और स्क्रीन शॉट भेजकर मुनाफा संबंधित जानकारी का आदान प्रदान कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने टास्क पूरा करने पर शुरुआत में उन्हें दो बार पैसे भेजे। इसके बाद निवेश करने व अन्य मदों में झांसा देकर करीब 77 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें