फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 11 माह में 7513 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 के पहले 11 महीनों में इस अपराध के तहत कुल 7513 चालान किए जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनवरी माह में 847, फरवरी में 330, मार्च में 608, अप्रैल में 388, मई में 593, जून में 751, जुलाई में 657, अगस्त में 1461, सितंबर में 972, अक्टूबर में 352 और नवंबर माह में 554 चालान किए गए हैं। इसके अलावा दिसंबर माह के पहले 15 दिनों में ही 420 चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंभीर मामलों में 185 वाहनों को जब्त किया गया है, जबकि 1907 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कराए गए हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है इसलिए इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें