फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिहायशी इलाके के गोदाम में मिले 7.27 टन पटाखे, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना खेड़ी रोड पर अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने की कार्रवाई, बीपीटीपी थाना में प्राथमिकी
विज्ञापन

2025 में समाप्त हो चुका था पटाखे रखने और बेचने का लाइसेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुराना खेड़ी रोड के पास स्थित एक गोदाम से पुलिस ने 7,270 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई कर गोदाम संचालक हेमंत वधवा निवासी सैयदवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। वह पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए वैध लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सका। उसका पटाखे बेचने का लाइसेंस 2025 में समाप्त हो चुका था। थाना बीपीटीपी में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय और जिलाधीश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के बाद एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने सूचना के आधार पर छापे मारे। जांच के दौरान हेमंत वधवा मौके पर मौजूद मिला। जब पुलिस ने पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े वैध कागजात मांगे, तो वह कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। गोदाम के दो कमरों की ली गई तलाशी में अलग-अलग ब्रांड की दर्जनों पेटियों और खुले रूप में रखे पटाखे मिले। इनमें अनार, फुलझड़ी, सुतली बम, बिजली बम, चकरी, स्काई शॉट, बुलेट बम और मैजिक पेपर शॉट जैसे कई खतरनाक व प्रतिबंधित पटाखे शामिल थे। वहीं एक अन्य कमरे में रखे पटाखों के भंडारण के लिए आरोपी के पास अदालत का आदेश था, जिसे पुलिस ने जब्त नहीं किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरामद माल की मात्रा अत्यधिक होने के कारण दो निजी मालवाहक गाड़ियां मंगवाई गईं। पारदर्शी जांच प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पहले खाली गाड़ियों का धर्मकांटा से वजन कराया गया। इसके बाद पटाखों की पेटियों और कट्टों में भरे सामान को लादकर दोबारा वजन कराया गया। जांच में बरामद पटाखों का कुल शुद्ध वजन 7,270 किलोग्राम (7.27 टन) पाया गया।

अदालती आदेश वाले तीसरे कमरे को छोड़ा
तफ्तीश के दौरान गोदाम के तीसरे कमरे में रखे पटाखों के संबंध में आरोपी ने अदालत का वर्ष 2021 का एक आदेश दिखाया, जिसके तहत वे पटाखे एक पुराने मुकदमे (वर्ष 2020) के तहत सुपरदारी पर सुरक्षित रखे गए थे। पुलिस ने अदालत के आदेश का सम्मान करते हुए तीसरे कमरे को छोड़कर बाकी दो कमरों में रखे अवैध पटाखों को जब्त किया।
विज्ञापन

रोहतक और झज्जर से हुई थी सप्लाई
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह गोदाम किराये पर ले रखा था। उसका पुराना लाइसेंस वर्ष 2025 में ही खत्म हो चुका था। इसके बावजूद उसने मुनाफा कमाने की नीयत से झज्जर और रोहतक क्षेत्र से अवैध रूप से पटाखे खरीदकर यहां रिहायशी इलाके के पास डंप किए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौके से बरामद माल और धर्मकांटे की पर्चियां कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में विस्फोटक अधिनियम की धारा व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें