फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से 72 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-64 में जालसाजों ने एक व्यक्ति से उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 72 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सुशील कुमार यादव ने बताया कि 27 जून को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। उसने खुद को एक निजी बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वा सकता है। आरोपी ने झांसे में लेकर उन्हें एक व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और फिर क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी भरवा ली। इसके बाद कई बार में क्रेडिट कार्ड से करीब 72 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें