सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सामने तीन दिन पहले मोटरसाइकिल और स्कूटी की भिड़ंत में घायल हुए मोटरसाइकिल सवार मनोज नामक युवक ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी राममेहर के अनुसार आदर्श कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी 28 वर्षीय मनोज सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। 19 जनवरी को वह ईएसआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने पिता को खाना देने आया था। लौटते समय ईएसआई चौक के पास एक स्कूटी सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनोज व स्कूटी सवार अंकित दोनों घायल हो गए थे। मनोज को ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे उन्हें पार्क अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मंगलवार सुबह मनोज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मनोज के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। अंकित का इलाज एस्कॉर्टस फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। ब्यूरो