फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गरीबों की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गरीबों की सेवा
- राजीव नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सोमवार को राजीव नगर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बादशाह खान सिविल अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल और फरीदाबाद मेट्रो अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों की आंख, दांत, रक्तचाप, रक्त शर्करा स्तर आदि की जांच की और मरीजों को दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर का आरंभ करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे गरीब आदमी तक सरकार की सारी योजनाएं पहुंचाने की ठानी है। इसके मद्देनजर ऐसी जगह कैंप लगाए जा रहे हैं जहां गरीबों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, यह सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है। उन्होंने जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन बीमा योजना सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनसे करोड़ों गरीब लाभान्वित हो रहे हैं। उज्ज्वला योजना की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर से बीके सिविल अस्पताल में गरीबों को गोल्डन कार्ड बांटे जाएंगे। इस कार्ड से गरीब बिना पैसा खर्च किए पांच लाख रुपये खर्च तक अपना इलाज करा सकेंगे। कार्ड के पैनल वाले अस्पताल में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज होगा। बताया कि मनोहरलाल सरकार ने प्रदेश में बिजली की दरें कम कर दी हैं इससे गरीबों को बिल भरने की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कैंप में आए लोगों से उनकी सेहत का हालचाल भी पूछा। इस मौके पर वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना पांडे, बिल्लू पहलवान, रवि भड़ाना, ओम प्रकाश रक्षवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बालकिशन राजोरा, एसएमओ बीरसिंह सहरावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें