फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संपत्ति कर जमा न करने पर 7 इकाइयां सील, 7 लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने एनआईटी जोन-1 और 2 में की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के कराधान विभाग ने शहर में संपत्ति कर जमा न करने वाली 7 इकाइयों को सील कर दिया। यह कार्रवाई निगम क्षेत्र के एनआईटी जोन-1 और 2 में की गई। निगम के कराधान विभाग की टीम ने संपत्ति कर जमा न करने वाली 3 इकाइयों से मौके पर 7 लाख रुपये बकाए की भी वसूली की।

निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों को इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के पास संपत्ति कर की बड़ी राशि बकाया है। ऐसी इकाइयों को तुरंत प्रभाव से सील किया जाए और यह अभियान लगातार जारी रखें। शुक्रवार को नगर निगम के कराधान विभाग के जेडटीओ विकास कन्हैया और जेडटीओ सुमन रतरा के साथ एनआईटी-1 और 2 जोन में अभियान चलाया। इस दौरान बकाया कर न चुकाने वाले 7 बड़े बकाएदारों की इकाइयों को सील कर दिया गया। एनआईटी जोन-1 में 5 इकाइयों और जोन-2 में 2 इकाइयों को सील किया गया। निगम की टीम ने बताया कि इन इकाइयों पर लगभग लाखों रुपये का संपत्ति कर बकाया था। निगम की ओर से पहले ही बकाया कर चुकाने के लिए संपत्ति के मालिकों को नोटिस दिए जा चुके थे। इसके बावजूद कर नहीं चुकाया गया। निगम ने आखिरकार इन इकाइयों को कार्रवाई करते हुए सील कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ निगम के कराधान विभाग की टीम 3 बकाएदारों की इकाइयों को सील करने पहुंची तो बकाएदारों ने मौके पर ही अपना कर ऑनलाइन जमा करा दिया। इन तीन बकाएदारों से लगभग 7 लाख रुपये का कर जमा कराया गया। निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि लगातार ऐसे बकाएदारों पर कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने बकाएदारों से अपील की है कि वह समयानुसार अपना संपत्ति कर जमा करवाएं, जिससे कि वह निगम द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें