फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को पावर हाउस पर प्रदर्शन, डेढ़ बजे शुरू हुई सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आधी रात को पावर हाउस पर प्रदर्शन, डेढ़ बजे शुरू हुई सप्लाई
- बृहस्पतिवार आधी रात को सेक्टर-21ए के लोगों ने घेरा पावर हाउस

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अघोषित पावर कट ने शहर के लोगों की नींद उड़ा रखी है। बृहस्पतिवार देर रात सेक्टर-21ए के लोगों का सब्र का बांध टूट ही गया। घंटों की पावर कट से परेशान लोगों ने सेक्टर-46 पावर हाउस के सामने प्रदर्शन किया और रोष जताया। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद रात करीब डेढ़ बजे इलाके में बिजली की सप्लाई शुरू की गई।
मैत्री ब्लाक के समाजसेवी युगल किशोर शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से सेक्टरवासी अघोषित पावर कट की समस्या झेल रहे हैं। उमस भरी गर्मी के चलते रात के समय पावर कट होने से लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। युगल किशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को भी इलाके में कई घंटों का पावर कट लगा। इससे गुस्साए लोग मोहल्ले में एकत्र हुए। इसके बाद सभी सेक्टर-46 स्थित पावर हाउस पहुंचे और रोष जताया। हालांकि, यहां कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने डीएचवीवी निगम के एसडीओ रणवीर सिंह और सुररिटेंडिंग इंजीनियर श्यामवीर सिंह सैनी से फोन पर बात की गई। इसके बाद ही रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर-21ए की विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी। युगल किशोर ने बताया कि सेक्टर-21ए वीआईपी इलाका है। इसके बावजूद यहां बिजली सप्लाई की स्थिति पूरे शहर भर में सबसे ज्यादा खराब है। आधी रात को किए गए रोष प्रदर्शन में संदीप सैनी, गौरव आनंद, सुनील रखेजा, मिलन कालरा, डा. एएस कालरा, दीपा आनंद, संजय, मिनी चौधरी, सतीश गुलाटी, अर्जुन भल्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्रधान गजराज नागर, सुभाष शर्मा और जीत राम वशिष्ट ने संयुक्त रूप से बताया कि लगातार परेशानी झेल रहे प्रबुद्ध नागरिकों ने बिजली संबंधित विषयों पर सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रविवार को सभा का आयोजन केंद्रीय पार्क में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें