फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज से शुरू होगी 5वीं हरियाणा स्टेट फिन स्विमिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
10 से 12 जिलों से आए करीब 250 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित अरावली इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार से 5वीं हरियाणा स्टेट फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता शनिवार से रविवार तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के 10 से 12 जिलों से आए हुए करीब 250 खिलाड़ी तैराकी का प्रदर्शन करेंगे।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद, पलवल, जींद, दादरी समेत कई जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप को बालक व बालिका वर्ग में छह आयु समूहों में बांटा गया है जिनमें सीनियर ए (18 वर्ष से ऊपर), जूनियर बी (16–17), सी (14–15), डी (12–13), ई (10–11), और एफ (9 वर्ष) के खिलाड़ी शामिल है। खिलाड़ियों के बीच 50 मीटर से लेकर 800 मीटर तक के बी-फिन इवेंट और 4x50 व 4x100 मीटर रिले रेस आयोजित की जाएंगी। हर वर्ग के लिए अलग-अलग दूरी और मुकाबले तय किए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप भाटिया ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन



हरियाणा अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षण मनमोहन गुप्ता और महासचिव ए के पंडित ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा की अमृता अस्पताल ओर से सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें