फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के नाम पर 55 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ओएलएक्स पर डबल डोर फ्रिज खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 55 हजार रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 9 निवासी राजेश ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को ओएलएक्स पर डबल डोर फ्रिज बेचने का विज्ञापन डाला था। विज्ञापन के अनुसार डबल डोर फ्रिज 5500 रुपये का था। उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने उनको कहा कि वह फ्रिज खरीदना चाहते हैं और शाम तक उठा लेंगे। जिस पर आरोपी ने उनको मर्चेंट वाली स्वाइप मशीन से 5500 रुपये पे कर दिए और कहा कि पैसा रिसीव करने के लिए पेटीएम एप पर नोटिफिकेशन में जाकर पे सिक्योरली का बटन दबाना होगा। नोटिफिकेशन में देखा तो उनके पास पे सिक्योरली का ऑप्शन आया हुआ है। जैसे ही उन्होंने उस ऑप्शन पर क्लिक किया तो उनके खाते से 55 हजार 700 रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर हो गए। उन्होंने इसकी सूचना साइबर क्राइम पोर्टल 1930 नंबर पर दी। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें