फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शूटर से रेप केस में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। एक नाबालिग शूटर से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से होटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। वहीं होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की गई। नाबालिग करीब 21 दिनों तक सदमे में रही। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। 6 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि होटल से सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। होटल के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। खिलाड़ी की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें