फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हनुमान जयंती महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई 51वीं भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव पर एनआईटी नंबर-1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण से 51वीं शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतवर्षीय सनातन धर्म महाबीर दल की ओर से मंदिर प्रांगण से निकाली गई इस 51वीं शोभा यात्रा में भगवान हनुमान के अनेक सुंदर स्वरूपों का दर्शन झांकियों के माध्यम से कराया गया। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में मुख्य रूप से भगवान राम दरबार, छाती चीरते हनुमान, सिंदूरी हनुमान, हनुमान दरबार, उड़ते हुए हनुमान के सुंदर स्वरूप एवं पंचमुखी हनुमान का भव्य रूप दर्शाया गया। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर एनएच-1, एनएच-5, एनएच-4, एनएच-3, एनएच-2, एनएच-1 होते हुए रात्रि साढे 09 बजे मंदिर प्रांगण में आकर ही समाप्त हूई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के प्रधान एवं पूर्व महापौर नगर निगम अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया। यात्रा आरंभ करने से पूर्व विधिवत रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें