फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगने लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
हे राम, शहर तो फिर गंदा हो गया
विज्ञापन

निगम कर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह फैली गंदगी, आज से उठेगा कूड़ा

-
- शहर में शुरू होने वाली है रामलीलाएं
- मेन गेट बंद देख वापस लौट गए लोग

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वच्छता पखवाड़ा बीते तीन दिन नहीं हुए कि पूरा शहर कूड़े और गंदगी से फिर पटने लगा। जहां तीन दिन पहले लोग साफ-सफाई देख खुश हो रहे थे, वहीं अब बरबस ही मुंह से निकलने लगा है, हे राम, अपना शहर तो फिर गंदगी से भर गया। दरअसल, बृहस्पतिवार देर शाम चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी संघ ने वापस ले ली लेकिन इन दो दिनों में शहर का हाल बेहाल हो गया। हड़ताल के दौरान निगम मुख्यालय के दोनों गेट बंद रखे गये थे और पिछला गेट खोल दिया गया था। बहुत कम लोगों को उसके बारे में पता था। ऐसे में नगर निगम में काम करवाने आए लोग मेन गेट बंद देखकर ही लौट गए। बहरहाल, शुक्रवार को लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने हड़ताल समाप्त होने की पुष्टि की है।
बृहस्पतिवार को तिगांव से कांग्रेसी विधायक ललित नागर भी निगम कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए और उन्हें अपना समर्थन दिया। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। हड़ताल के कारण दो दिन से शहर में कूड़ा नहीं उठा था। अब एक दिन में शहरभर का इतना कूड़ा साफ होना मुश्किल है। शनिवार और रविवार को नगर निगम की छुट्टी होगी। हालांकि, शनिवार को सफाई कर्मचारी काम पर आते हैं, मगर दो दिन का फैला कूड़ा एक दिन में साफ करना संभव नहीं है। ऐसे में सोमवार से ही शहर में सफाई व्यवस्था शुरू हो पाएगी। तब तक महामारी फैलने का डर बना रहेगा। शहर में रोजाना करीब 800 टन कचरा निकलता है। उधर, शहर में रामलीलाओं का दौर भी शुरू हो गया है। इन रामलीलाओं के आसपास भी गंदगी पसर रही है।
विज्ञापन


विधायक ने दिया समर्थन
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने धरनास्थल पर पहुंचकर पार्टी की ओर से समर्थन दिया था। विधायक ने भाजपा सरकार को कर्मचारी विरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि इस सरकार में आज हर विभाग का कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन करने को मजबूर है। सुमित गौड़ ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शहर में ईको ग्रीन के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि जब नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों की इतनी बड़ी फौज है तो उन्हें ईको ग्रीन की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें