फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों को दिवाली महोत्सव में टिकट बुकिंग पर 50 प्रतिशत छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा पर्यटन विभाग ने टिकट बुकिंग के लिए जारी किया क्यूआर कोड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से 2 से 7 अक्तूबर तक सूरजकुंड परिसर में आयोजित होने वाले दिवाली महोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसको लेकर अब पर्यटन विभाग ने दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा की है। साथ ही विभाग ने विद्यार्थियों को टिकट बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। छात्रों को विशेष लाभ देने का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों को मेले से जोड़ना और उन्हें भारतीय संस्कृति व स्वदेशी उत्पादों से अवगत कराना है। यह भव्य आयोजन आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेला की थीम पर आधारित होगा, जिसमें दिवाली की रौनक, स्वदेशी उत्पाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।

साथ ही, हरियाणा पर्यटन विभाग ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए एक विशेष क्यूआर कोड भी जारी किया है। दर्शक इस क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं और मेले में आसानी से प्रवेश पा सकते हैं। मेले में ऑनलाइन टिकट बुकिंग इस ऑनलाइन पोर्टल https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela पर जाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में हस्तशिल्प उत्पाद, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा की वस्तुएं, स्वदेशी सामान, स्वादिष्ट व्यंजन और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण होंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्या, फूड बाजार और स्टार परफॉर्मेंस इस मेले को खास बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें