फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या हुई 21

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के नए मामलों की पुष्टि की गई है। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 21 हो गई है। वहीं मलेरिया के 13 मामले स्थिर हैं। एक सप्ताह पहले तक डेंगू के 16 मामले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाकर लार्वा को समाप्त किया जा रहा है। डेंगू के मामले मिलने के बाद पीड़ितों के आसपास के इलाकों में भी एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाया गया। इस दौरान लार्वा मिलने पर आठ लोगों को नोटिस जारी किया गया। डेंगू के नए मामले सेक्टर-21, राहुल कॉलोनी और गांधी कॉलोनी के हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 2200 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए ब्लड स्लाइड बना चुका है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू के सभी नए मरीज घर पर ही उपचाराधीन हैं और उनकी हालत स्थिर है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें