फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को खाते मुहैया कराने व ऑपरेट करने वाले 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने राजस्थान से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के तहत हुई थी 4 लाख रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने व ऑपरेट करने वाले 5 आरोपियों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों मनोज सिंह, जतिन सिंह, गौतम मीणा व कल्पेश को जयपुर से जबकि महेंद्र मीणा को दौसा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मनोज, कल्पेश व महेंद्र ठगों के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाने का काम करते हैं। जबकि गौतम व जतिन उन खातों में आये रुपयों को निकलवा कर आगे ठगों को देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि 27 मार्च को उन्हें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया था। इन्होंने काम के लिए हामी भरी तो आरोपियों ने टेलीग्राम पर जोड़ लिया। आरोपियों ने पहले गूगल मैप की रेटिंग के कुछ टास्क दिए। जिसके बाद ठगों ने प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर 406500 रुपये निवेश करा लिए। लेकिन बाद में न तो मुनाफा दिया और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस किए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद अब 5 आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें