फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 12 नए सेक्टर विकसित करने के लिए खरीदी जाएगी 4500 एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
19 गांवों में जमीन खरीदने और सेक्टर विकसित करने की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी गई है
विज्ञापन

जमीन किसानों की सहमति से ली जाएगी, 30 अप्रैल तक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में शहरी विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ी पहल शुरू की है। मास्टर प्लान 2031 के तहत जिले में 12 नए सेक्टर विकसित करने के लिए 19 गांवों की करीब 4500 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य ग्रेटर फरीदाबाद की तर्ज पर शहर का नियोजित विस्तार करना और बढ़ती आबादी के दबाव को संतुलित करना है।

जमीन खरीदने और सेक्टर विकसित करने की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जमीन किसानों की सहमति से ही ली जाएगी। इच्छुक किसान 30 अप्रैल तक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को गांवों में जाकर किसानों को योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन 12 सेक्टरों में रिहायशी, काॅमर्शियल और पब्लिक-सेमी पब्लिक उपयोग को शामिल किया गया है। सेक्टर-100 को कॉमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि सेक्टर 96ए और 97ए में सरकारी दफ्तर, शिक्षण संस्थान और अस्पताल जैसी सुविधाएं विकसित हो सकती हैं। इससे लोगों को रोजगार और मूलभूत सेवाएं पास में मिलने की उम्मीद है।

योजना का असर सीधे गांवों और किसानों पर पड़ेगा। जमीन देने वाले किसानों को एकमुश्त मुआवजा मिलेगा, वहीं खेती छोड़ने को लेकर चिंता भी बनी हुई है। आम लोगों के लिए नए सेक्टरों से आवास के विकल्प बढ़ेंगे और पुराने शहर पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन


रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि सेक्टरों के विस्तार से अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगेगा। फिलहाल जिन इलाकों में अवैध प्लॉटिंग हो रही है, वहां नियोजित विकास का रास्ता खुलेगा। यदि योजना समय पर आगे बढ़ती है, तो आने वाले वर्षों में फरीदाबाद का शहरी नक्शा बदलता नजर आएगा। वहीं एचएसवीपी के अधीक्षक अभियंता संदीप दहिया का कहना है कि इस योजना को लेकर स्थानीय स्तर पर अभी निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें