फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 37 मामले दर्ज, 38 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस प्रशासन की तरफ से रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसके तहत पुलिस की 134 टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 37 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आबकारी अधिनियम के तहत 13 अभियोग दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर 204 बोतल देशी शराब बरामद की गई। साथ ही जुआ अधिनियम के तहत 14 अभियोग दर्ज कर आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से करीब 33 हजार रुपये बरामद किया गए हैं। इसी के साथ अवैध हथियार के 5 मामले दर्ज कर 5 देसी कट्टे, 4 कारतूस बरामद किए गए। एनडीपीएस के 4 मुकदमे दर्ज कर 1290 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 5 पीओ, 3 बेल जंपर गिरफ्तार किए गए। ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस टीम प्रत्येक वाहन व संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें